उत्तराखंड में यहां पूर्व सैनिक ने भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

चमोली जिले में पूर्व सैनिक ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों के बारे में पता लगा रही है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चमोली जिले के गैरसैंण, हरसारी गांव में पूर्व सैनिक विनोद सिंह चौहान ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह ने बताया कि घटना की सूचना देर रात पुलिस को मिली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *