जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेसियों ने हल्द्वानी स्वराज आश्रम में आयोजित किया कार्यक्रम, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 80वीं जयंती हर्षोल्लास से सद्भावना दिवस के रूप में स्वराज आश्रम में मनाई गई।

https://youtu.be/xA9RVuc7bjA?si=ZjgCIYkKvTBQDu74

इस मौके पर स्व.राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के नेतृत्व ने देश को विकास और आधुनिकता की नई दिशा और गति प्रदान की। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव की नीतियों और उनकी दूरदर्शिता ने अतुल्य योगदान दिया। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, दूरसंचार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में उनका अमूल्य योगदान सदैव याद किया जाएगा। इस मौके पर शोभा बिष्ट, रत्ना श्रीवास्तव, भागीरथी बिष्ट, राधा आर्य, शशि वर्मा, शाइस्ता, सतीश नैनवाल, मलय बिष्ट, गोविंद बगडवाल, सुहैल सिद्दीकी, सौरभ भट्ट, योगेश जोशी, जाकिर हुसैन, महेशानंद, हेमन्त बगडवाल, कौशलेंद्र भट्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, ज्ञान सिंह थापा, नवीन सांगूड़ी, गिरीश पांडे, सी.एम. पांडे, राजेन्द्र उपाध्याय, प्रेम चौधरी, एडवोकेट मनोज सिंह बिष्ट, नेत्र बल्लभ जोशी, त्रिलोक बनोली, अमित रावत, प्रदीप बिष्ट, मनोज श्रीवास्तव, संजू उप्रेती, हबीबुर्रहमान, अरशद अली, चंदन भाकुनी, बबलू बिष्ट, ताहिर हुसैन आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *