हल्द्वानी: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा-सरकार ने रोका है मालिकाना हक, भाजपा विधायक दमुवाढूंगा के निवासियों को कर रहे हैं गुमराह

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने दमुवाढूंगा के लोगों को जमीन पर मालिकाना हक दिलाने के मामले में प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि दमुवाढूंगा का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद भी विद्यायक कालाढूंगी कुछ  लोगों के साथ कुमाऊं कमिश्नर से मिले। बल्यूटिया ने आज रविवार को हल्द्वानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दमुवाढूंगा बंदोबस्ती का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, नगर निगम इस मामले में अपना जवाब दाखिल नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि विधायक बंशीधर भगत दमुवाढूंगा के निवासियों के हितैषी हैं तो सरकार से इस मामले में लगी रोक को हटवाएं। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा सरकार ने 26 जनवरी 2016 के सर्वेक्षण सर्वे और रिकॉर्ड के आदेश पर 18 अक्टूबर 2019 को रोक लगा दी थी। निगम को इस मामले में 30 जुलाई 2024 को दाखिल करना है लेकिन निगम इस बारे में कोई तैयारी करते हुए नहीं दिख रहा है। इसकी अगली तारीख 3 सितंबर 2024 को कोर्ट में लगी हुई है। दमुवाढूंगा वासी इस तारीख को बड़ी उत्सुकता से देख रहे हैं। उन्होंने विधायक पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि उन्हें इस संबंध में जानकारी है तो वह किस तरह से इस मामले को कमिश्नर के दरबार में ले जा सकते हैं लेकिन वह इस संबंध में जानकारी नहीं है कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। जबकि कोर्ट में विचाराधीन मामले पर तो सरकार भी कोई निर्णय नहीं ले पाती है। विधायक दमुवाढूंगा के लोगों को  गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *