हल्द्वानी की रुद्राक्ष वाटिका में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

तराई केंद्रीय वन‌ प्रभाग प्रभागीय वनाधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी व वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में मुख्य अतिथि निवर्तमान महापौर नगर निगम डॉ.जोगेंद्रपाल रौतेला व अन्य, एवं जनप्रतिनिधियों ने गो क्लीन गो ग्रीन संस्था के सदस्यों के साथ रुद्राक्ष वाटिका हल्द्वानी में एक पेड़ मां के नाम अभियान में प्रतिभाग कर हरेला के‌ मौके पर वृक्षारोपण किया।

इस मौके पर वन‌ अनुसंधान रेंजर मदन बिष्ट, रेंजर आनंद लाल आर्य, पुनर्नवा महिला समिति अध्यक्ष लता बोरा, सचिव शांति जीना, जानकी पोखरिया, कल्पना रावत, रेखा रावत, मंजू बनकोटी, कुसुम बोरा, अंजना बोरा, मधुकर क्षोत्रिय आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *