हल्द्वानी। मॉर्निंग वॉकर वेलफेयर क्लब हल्द्वानी का सदस्य बनने का क्रम जारी है। इस मौके पर समर्थ अग्रवाल ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष हरीश पांडे ने बताया कि क्लब शहर में विशेष पहचान बना चुका है। वर्तमान में 35 सदस्य हैं, इनमें 24 वर्ष से 70 वर्ष आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि क्लब का मूल उद्देश्य हंसना और हंसाना है। इसे हम लाफिंग क्लब भी कह सकते हैं। इस अवसर पर नये सदस्य समर्थ का स्वागत किया गया। इस मौके पर बसन्त जोशी, क्वींस स्कूल के एमडी आरपी सिंह, कुलवन्त नागपाल, प्रेम मदान, एनके मेहता, मंजीत सेठी, दीप चन्द्र कपिल, चरनजीत सिंह सेठी, उमेश पांडे, अनिल अग्रवाल, सागर चन्द, करनैल सिंह , रनजीत सिंह, राजीव गुप्ता, सोनू साहनी, बिपिन बल्यूटिया, डा.विनय खुल्लर, खीमानन्द सनवाल, दामोदर गुप्ता, राजेश गुप्ता, भुवन छिमवाल, उमेश सैनी आदि मौजूद थे।
Related Posts
कुमाऊं लाइफलाइन क्वारब पर फिर आया मलवा, यातायात ठप, देखें वीडियो
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड लगातार बारिश से एक बार फिर कुमाऊं की लाइफलाइन अल्मोड़ा क्वारब हाइवे पर…
रुद्रपुर में विभिन्न संस्थाओं ने डीएम, नगर आयुक्त, एसडीएम को किया सम्मानित
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन उत्तराखंड रूद्रपुर जिला मुख्यालय का दशकों पुराना किच्छा रोड़ स्थित कूड़े के पहाड़ का कलंक…
हल्द्वानी में गौला पुल 27 अगस्त से दो सितंबर तक रहेगा बंद, वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 रामपुर काठगोदाम अनुभाग के…
