व्यापार मंडल के आठ पदों के लिए इस तारीख को होगा मतदान, नामांकन कब होगा, पढ़िए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई के हल्दूचौड़ व्यापार मंडल के चुनाव की घोषणा।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल हल्दूचौड़ के चुनाव हेतु कार्यक्रम तय करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि 8 पदों हेतु चुनाव कराये जाएंगे,अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, महिला उपाध्यक्ष, महिला सचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री पद पर चुनाव होंगे,20 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन,21 फरवरी को मतदाता सूची में आपत्ति और उसी दिन निस्तारण किया जाएगा,22 फरवरी को आपत्ति निस्तारण के बाद मतदाता सूची जारी की जाएगी और उसी दिन नामांकन पत्र बिकेंगे,23 फरवरी को नामांकन जमा किये जायेंगे, और उसी दिन जांच के बाद फाइनल प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी और 28 फरवरी को प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक मतदान और सायं 4 बजे से मतगणना और उसके बाद परिणाम घोषित किये जायेंगे।आज बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र गोस्वामी,सहायक चुनाव अधिकारी बहादुर सिंह बिस्ट, कृष्णा नंद जोशी, इकाई प्रभारी एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र बोरा,जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, निवर्तमान युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट,सहित हल्दूचौड़ के व्यापारी उपस्थित रहे। 20 फरवरी को चुनाव कार्यालय का भव्य उदघाटन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *