मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद, अफसरों की शिकायतें आईं सामने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पौधारोपण किया और उसके बाद सीएम ने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने समस्याएं उठाते हुए जिले के अफसरों की शिकायत भी की। धामी ने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले दिनों जो अतिवृष्टि हुई है उससे रुद्रप्रयाग, टिहरी और देहरादून सहित अन्य जिलों में काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल राज्य सरकार केंद्र की मदद से पूरी तरह से आपदा राहत कार्यों में जुटी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *