कुमाऊं में यहां भाजपा नेता का निधन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन डेस्क 

कुमाऊं में लालकुआं बिंदुखत्ता इंदिरानगर प्रथम के निवासी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता बलवंत सिंह दानू का बरेली में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक छा गया। बलवंत सिंह दानू बिंदुखत्ता भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष थे। जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट और किडनी की समस्या थी जिसका इलाज बरेली के राममूर्ति हॉस्पिटल में चल रहा था जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *