हल्द्वानी: गौलापार वृद्धाश्रम में जागरुकता शिविर, वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकार बताए

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी ने आज शुक्रवार को गौलापार वृद्धाश्रम एवं बाल संस्कार केंद्र में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया। जागरूकता अभियान के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकार, वृद्धावस्था पेंशन तथा वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण और कल्याण संबंधित कानून एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। जागरूकता शिविर वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकार और इस बात से अवगत कराया गया कि भरण पोषण में भोजन, कपड़े, निवास, चिकित्सा देखभाल अधिकार सम्मिलित हैं, इन सभी के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप, निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक, स्थाई लोक अदालत , मासिक लोक अदालत , राष्ट्रीय लोग अदालत, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, हेल्पलाइन पोर्टल आदि विषयों पर जागरूक किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *