उत्तराखंड की टिहरी झील में हाउस बोट संचालन के लिए कैबिनेट मंत्री के पुत्र का आवेदन स्वीकार करने पर सवाल उठे

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने के मद्देनजर टिहरी झील में क्रूज बोट (हाउस बोट) चलाने की तैयारी है लेकिन इस प्रोजेक्ट के लिए जिन 6 लोगों का नाम चयन किया गया है उनमें कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयस रावत का नाम भी शामिल है। यह प्रोजेक्ट शुरूआत में ही विवादों से घिर गया है। टिहरी झील में वोटिंग के मामले में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को लेकर​ विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए जो आवेदन मांगे गए उसमें अंतिम 6 में जगह बनाने वालों में वीआईपी नाम सामने आने से बवाल मचा हुआ है। टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण ने झील में 02 क्रूज बोट (हाउस बोट) के संचालन की अनुमति दी है। कुल 06 सफल आवेदन टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण को मिले हैं। अंतिम 06 में जगह बनाने वालों में पर्यटन मंत्री उत्तराखंड सतपाल महाराज के सुपुत्र सुयेश रावत व दूसरा नाम टिहरी की जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण के पति रघुवीर सिंह सजवाण का भी शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट को फाइनल करने वालों मे टिहरी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी है। इधर अब वीआईपी लोगों को ही यह टेंडर मिलना निश्चित लग रहा है हालांकि अभी इस पर विवाद खड़ा हो गया। इधर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस मामले में कहा है कि वह अपने पुत्र से आवेदन वापस लेने को कहेंगे।

Advertisement

 

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement