यात्रीगण ध्यान दें: काठगोदाम से हावडा़ तक चलने वाली बाघ एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के राजेन्द्र पुल, हाथीदा, रामपुर डुमरा एवं सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों पर प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन मार्ग परिवर्तन किया गया है। इसके तहत बाघ एक्सप्रेस का 25 सितंबर से तीन अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग बरौनी-मुंगेर-रामपुर हाट-बर्द्धमान के रास्ते चलाई जायेगी। गाड़ी का ठहराव दिनकर ग्राम सिमरिया, बड़हिया, लक्खीसराय, किऊल, जमुई, झाझा स्टेशनों पर
नहीं रहेगा ‌ यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी। ।