जनहित में आखिर क्यों नहीं चल रहे ई-रिक्शे, अधिवक्ता ने मांगी जानकारी

समाचार शगुन उत्तराखंड 

अल्मोड़ा शहर अंतर्गत ई रिक्शा संचालन का दायरा बढ़ाए जाने व धारानौला स्टेशन से भी सिटी बसों का संचालन प्रारंभ करने की मांग पर सुनवाई न होने से नाराज अधिवक्ता कवींद्र पंत ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी है। पूर्व में इस संबंध में पंत ने जिलाधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी, मेयर व नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था। इस पर प्रशासन की ओर से गठित समिति ने परीक्षण उपरांत शिखर होटल तिराहे से धारानौला स्टेशन तक ई रिक्शा संचालन के लिए सकारात्मक रिपोर्ट दी। इसके आधार पर राज्य परिवहन आयुक्त ने जनवरी 2025 में शिखर होटल तिराहे से धारानौला स्टेशन तक व धारानौला स्टेशन से वापिस शिखर होटल तिराहे तक ई रिक्शा संचालन के लिए अनुमति प्रदान की थी लेकिन यह समझ से परे है कि आखिर धारानौला स्टेशन तक ई रिक्शा संचालन के लिए अनुमति होने के बावजूद केवल RCM Mall तक ही ई रिक्शा संचालित क्यों किये जा रहे हैं?

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here