डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई, हल्द्वानी व‌ नैनीताल में नो पार्किंग जोन में खड़े छह दर्जन वाहनों के चालान

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

जिलाधिकारी नैनीताल की ओर से दिये गये निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी एवं नैनीताल में चिन्हित नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने हल्द्वानी नगर एवं नैनीताल नगर में सघन प्रवर्तन कार्यवाही की एवं कुल 73 वाहनों के चालान किये गये। सभी प्रवर्तन दलों को लगातार नो पार्किंग जोन में प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। हल्द्वानी- नैनीताल मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत सड़क किनारे खड़े सभी स्कूल बसों, रोडवेज सहित अन्य बसें एवं भार वाहन को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने वाहनों को स्वयं के पार्किंग स्थल पर पार्क करें, सड़क किनारे पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के कम में उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अधिकतम जुर्माने की कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *