कुमाऊं में यहां मलबे में दबने से पिता-पुत्र की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं के बागेश्वर जिले में मंगलवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। राजस्व पुलिस क्षेत्र जखेड़ा में घर के पीछे नाली की सफाई और इसे चौड़ा करने के दौरान भू-धंसाव हो गया। इसके मलबे में दबने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। तीन अन्य श्रमिक मलबे में दबने से बाल-बाल बच गए। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

मृतक पिता पुत्र का फाइल फोटो।

जानकारी के अनुसार लाहुरघाटी के कालारौ-बैगांव निवासी प्रेम सिंह (50) पुत्र लाल सिंह अपने मकान के पीछे की नाली की सफाई करवा रहे थे। उनके साथ उनका पुत्र दर्शन सिंह (23) और तीन अन्य लोग गोपाल प्रसाद, विनोद कुमार व पान सिंह भी कार्य कर रहे थे। सफाई के दौरान चौड़ीकरण के लिए पीछे की दीवार की खोदाई चल रही थी। इसी दौरान दीवार से एकाएक भू-धंसाव होने लगा। अचानक गिरे मलबे में प्रेम सिंह और उनका पुत्र दर्शन सिंह दब गए। नाली साफ करने में लगे तीन अन्य श्रमिकाें ने भागकर जान बचाई। हादसे में बच गए श्रमिकों और आसपास के लोगों ने मिट्टी और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। पिता पुत्र को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *