सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, नैनीताल जिले का निवासी था मृतक

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में ज्योलिकोट के पास एक बाइक सवार की डंपर से टकराकर मौत हो गई। ज्योलिकोट पुलिस के अनुसार ओखलकांडा निवासी बाइक सवार 19 वर्षीय सूरज पुत्र हरीश चंद आर्या हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। सूरज की मोटरसाइकिल डंपर के नीचे जा घुसी।आशंका जताई जा रही है कि डोलमार के समीप हल्के मोड़ में सूरज अनियंत्रित हो गया होगा और डंपर से जा भिड़ा। हालांकि पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिलने के कारण जांच के बाद ही हादसे का मुख्य कारण पता चल सकेगा। बीती गुरुवार की देर शाम हुए हादसे के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सूरज को अस्पताल पहुंचा दिया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *