हल्द्वानी में यहां सड़क हादसे में बैंक कर्मचारी की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के रामपुर रोड में बीते शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। बताया गया कि ट्रक के बाइक को टक्कर मारने से हादसा हुआ है। हादसे के बाद चालक ने ट्रक समेत भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने टीपीनगर चौकी से पहले ही चालक को पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के बरेली रोड निवासी 29 वर्षीय दीपक मनराल रुद्रपुर स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की रात वह बाइक से रुद्रपुर से हल्द्वानी लौट रहे थे‌ कि बेलबाबा मंदिर के निकट पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों के शोर मचाने ट्रक युवक को बाइक सहित घसीटते हुए ले गया। पुलिस के मुताबिक दीपक मनराल रुद्रपुर के एचडीएफसी बैंक में नौकरी करते थे। घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *