हल्द्वानी से 10वीं की छात्रा लापता, स्कूल के कोच पर अपहरण का आरोप

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा लापता हो गई। वह घर से स्कूल के लिए निकली थी और फिर लौट कर नहीं आई। उसे आखिरी बार उसी के स्कूल के फुटबॉल कोच के साथ देखा गया था। परिजनों ने कोच पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय भतीजी उनके साथ ही रहकर पढ़ाई करती है। वह शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं की छात्रा है। बीती 3 जुलाई को वह स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन लौट कर नहीं आई। छुट्टी का समय गुजरने के बाद तलाश करते हुए स्कूल पहुंचे तो स्टाफ ने बताया कि छात्रा स्कूल पहुंची ही नहीं। लापता छात्रा की एक सहेली से पूछताछ में सामने आया कि उसे आखिरी बार स्कूल के फुटबॉल कोच के साथ देखा था। आरोप है कि कोच ही उसे अपने साथ ले गया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *