हल्द्वानी से लौट रहे पूर्व प्रधान के बेटे की सड़क हादसे में मौत, पेड़ से टकराई कार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर गड़प्पू जंगल में कार पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार में सवार बाजपुर के गांव रंपुरा शाकर के पूर्व प्रधान सज्जन खां के बेटे सुहैल अहमद उर्फ छोटू की मौत हो गई। बीती शुक्रवार की देर रात हल्द्वानी से सुहैल अहमद कार से घर लौट रहे थे। तभी गड़प्पू जंगल में उसकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुहैल अहमद उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस से सुहैल अहमद को बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि सुहैल अहमद किसी कार्य से हल्द्वानी गए हुए थे। आज शनिवार छह जुलाई को पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement