समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रामपुर रोड पर शुक्रवार की दोपहर गन्ना सेंटर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार शमशेर सिंह निवासी गंगापुर खड़क हल्दूचौड़ की मौत हो गई। सूचना पर टीपीनगर पुलिस चौकी मौके पर पहुंची। शव को मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस बाइक सवार को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।



