नैनीताल से लौट रहा दिल्ली के पर्यटकों का टेंपो ट्रेवलर पलटा, नौ घायल

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

दिल्ली के पर्यटकों का टेंपो ट्रेवलर आज रविवार 19 मई को‌ नैनीताल से लौटते वक्त कालाढूंगी के पास पलट गया। हादसे में नौ लोग चोटिल हो गए।  गंभीर रूप से घायलों का इलाज किया जा रहा है। इधर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने निजी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर सभी घायल पर्यटकों का उपचार किए जाने के निर्देश दिए। दरअसल आज अपराह्न 4:00 लगभग नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर प्रिया बैंड के पास कालाढूंगी से लगभग चार किलोमीटर पहले एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमें 19 लोग सवार थे इनमें से 9 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें तीन लोगों को गंभीर चोट हैं शेष मामूली रूप से घायल हैं। सभी का इलाज सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी में चल रहा है।‌ घायलों को 108 द्वारा यहां पहुंचाया गया है।

नैनीताल से लौट रहा दिल्ली के पर्यटकों का टेंपो ट्रेवलर पलटा, नौ घायल

सभी पर्यटक करोलबाग और मोती नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। ये लोग शुक्रवार को पंगूठ नैनीताल गए थे और आज वापसी के समय दुर्घटना हुई है, उनके द्वारा बताया गया कि टेंपो ट्रैवलर चालक की गति तेज होने और सामने से दूसरा वाहन आने पर ब्रेक लाने लिए जाने के कारण टेंपो ट्रेवलर पलट गया था।