उत्तराखंड: देवीधुरा में 11 मिनट तक चली बग्वाल, फल-फूल व पत्थर बरसाए, इतने लोग हुए जख्मी, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड 

उत्तराखंड राज्य के चंपावत जिले के मां बाराही धाम देवीधुरा में रक्षाबंधन पर आज सोमवार को खोलीखाड़ दुबाचौड़ मैदान में 11 मिनट तक चली बग्वाल में 212 लोग घायल हुए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मां बाराही धाम मंदिर के मुख्य पुजारी महेश तिवारी और पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी ने शंख ध्वनि के साथ बग्वाल का शुभारंभ दोपहर 2:05 बजे किया। उत्साह के साथ 2:16 बजे तक बग्वाल खेली गई। मौसम खराब होने के बाद भी सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत 50 हजार से अधिक दर्शक ऐतिहासिक बग्वाल के गवाह बने। खोलीखाड़ दुबाचौड़ मैदान में पहले सभी चारों खामों और सात थोक चम्याल, गहरवाल, लमगड़िया और वालिक के बगवाली वीरों ने मां वज्र बाराही का जयकारा लगाकर मां शक्ति पीठ की परिक्रमा की। वालिक खाम के बगवाली वीर खाम के मुखिया बद्री सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मंदिर पहुंचे। इसी तरह गंगा सिंह चम्याल के नेतृत्व में चम्याल खाम, वीरेंद्र सिंह लमगड़िया के नेतृत्व में लमगड़िया खाम और दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गहड़वाल खाम के बगवाली वीरों ने प्रवेश किया। इसके बाद चारों खामों के योद्धा अपने-अपने मोर्चे में डट गए। शंख ध्वनि के साथ ही मंदिर छोर से वालिक और लमगड़िया खाम ने फल-फूल बरसाकर बगवाल शुरू की। वहीं पूर्वी छोर से चम्याल और गहड़वाल खाम ने मोर्चा संभाला। 11 मिनट तक नाशपाति, सेब और फूलों से बगवाल खेली गई लेकिन आखिरी मिनट में फल खत्म होने से पत्थर भी बरसे।
वीडियो लिंक-
https://youtu.be/ypJ6NEKYRXM?si=y9w5B8tMKClJFZpC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *