समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कुमाऊं क्षेत्र के चुनाव में
जगदीश चंद्र कांडपाल को पुन: अध्यक्ष चुना गया। काठगोदाम डिपो स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार को चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सिंह अधिकारी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह डंगवाल की देखरेख में कार्यकारिणी के चुनाव कराए गए। इसमें उमेश चंद्र जोशी क्षेत्रीय मंत्री, सुरेंद्र रावत व राहुलराणा उपाध्यक्ष, पीएस बिष्ट कोषाध्यक्ष, प्रदीप टम्टा व त्रिलोक सिंह संयुक्त मंत्री, दिनेश कुमार संगठन मंत्री व अखिलेश जोशी को संप्रेक्षक चुना गया। साथ ही शंकर सिंह, जगमोहन, श्याम सिंह शाही, कमल किशोर तिवारी, राजेश कोहली, भगवान दास, आनंद बल्लभ जोशी प्रांतीय सदस्य और त्रिभुवन चंद्र, रमेश चंद्र, दिनेश चंद्र, शबाब अली व भीम सिंह को क्षेत्रीय सदस्य बनाया गया है।











