समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस मामले में सोमवार को कालेज में विवाद खड़ा हो गया। कालेज सूत्रों के अनुसार एक छात्रा ने प्रोफेसर पर बैड टच करने का आरोप लगाते हुए शिकायत सेल में भी कंप्लेंट दर्ज कराई है। पुलिस संबंधित प्रोफेसर को पूछताछ के लिए ले गयी है। छात्रनेता भी दोपहर बाद हल्द्वानी कोतवाली में एकत्र हो गए।











