समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती निवासी बैंक क्लर्क त्रिभुवन की कार में बाइक सवार लोगों ने शनिवार 14 नवंबर की रात आग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी के पास देर रात संदिग्ध घूमते दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, बैंक क्लर्क यहां परिवार के साथ रहते हैं। चार माह पहले ही उन्होंने नई कार खरीदी थी। घर में पार्किंग की समस्या के चलते कार घर से दूर नैनीताल रोड से मिलने वाली गली में खड़ी करते हैं। अन्य स्थानीय लोगों की कार भी वहीं खड़ी होती है।











