अपने ही वार्ड की महिला के जेवरात चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, सुनें पुलिस की जुबानी

समाचार शगुन उत्तराखंड

जेवरात चुराने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार। नैनीताल जिले के लालकुआं के आजादनगर वार्ड 4 निवासी मोहनी देवी के मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चुराने ने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दो सगे भाई आजाद नगर के ही रहने वाले विशाल मंडल उर्फ चीमा और विकास मंडल हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की है। पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी ने मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 17 अक्तूबर की रात दोनों में रह रहा है। बाइक की मरम्मत करने में उस्ताद विजय चोरी के इस काम में भी माहिर था। जिन बाइकों के जल्दी ट्रेस होने का शक होता उसके पार्ट्स निकालकर लालकुआं में 17 अक्तूबर की रात तोड़े थे मकान के ताले आरोपियों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और गिरफ्तार किया। बताया कि आरोपी विशाल के खिलाफ आबकारी एक्ट, गुंडा एक्ट समेत सात मामले दर्ज हैं। वहीं विकास के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। दोनों के पास से दो मंगलसूत्र, कान के दो कुंडल और चांदी के पांच सिक्के भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश से दोनों को जेल भेज दिया गया है।