भाजपा से टिकट के लिए आम कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेताओं ने किया आवेदन, लिस्ट लंबी है

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथि भले ही घोषित नहीं हुई है पर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी है। भाजपा ने विधानसभा प्रत्याशियों को लेकर रायशुमारी शुरू कर दी है। नैनीताल जिले हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं सीट पर दावेदारों की लंबी कतार है। पार्टी में शायद ही कोई ऐसा प्रमुख चेहरा बचा हो जो विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की इच्छा न रखता हो। सीटिंग विधायक से लेकर मेयर से लेकर पूर्व मेयर तक टिकट की दौड़ में शामिल हैं तो संगठन के पदाधिकारी और दर्जाधारी भी विधानसभा पहुंचने की तैयारी में जुटे हैं। मंगलवार तीन नवंबर को हुई रायशुमारी में हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं सीटों पर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त सामने आई। दिलचस्प यह रहा कि किसी ने एक सीट पर दावेदारी जताई तो कुछ ने तीन-तीन विधानसभा क्षेत्रों से अपनी उम्मीदवारी पेश कर दी। श्याम विहार स्थित भाजपा के संभाग कार्यालय में सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रायशुमारी का दौर चला। कैबिनेट मंत्री और प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मदन कौशिक ने संभावित दावेदारों से अलग-अलग मुलाकात की। हर दावेदार ने अपनी राजनीतिक सक्रियता, क्षेत्र में पकड़ और चुनाव लड़ने की इच्छा रखी। पार्टी में टिकट की दावेदारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ नेता अपनी पसंदीदा सीट तक सेवा संकल्प अभियान कार्यशालीताल हल्द्वानी स्थित भाजपा संभाग कार्यालय में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का स्वागत करते पार्टी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट और अन्य। स्रोत: भाजपा हल्द्वानी हल्द्वानी विधानसभा सीट से पूर्व मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी भुवन जोशी, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, दायित्वधारी अनिल डब्बू, शंकर कोरंगा, रेनू अधिकारी, मोहन पाठक, हुकम सिंह कुंवर, प्रदीप जनौटी, निश्चल पांडे, विजय मनराल, पूर्व प्रमुख शांति भट्ट, विजय लक्ष्मी चौहान ने कौशिक के समक्ष टिकट की दावेदारी पेश की। दावेदारों ने कौशिक को संगठन के लिए अब तक किए गए कार्य गिनाए। सीमित रहे, जबकि कुछ ने एक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। तीन-तीन सीटों पर दावेदारी ने भी रायशुमारी को दिलचस्प बना दिया। कालाढूंगी कालाढूंगी सीट के लिए वर्तमान विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, महेश शर्मा, दायित्वधारी सुरेश भट्ट, रेनू अधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, ओखलकांडा की पूर्व प्रमुख कमलेश कैड़ा, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी, राजेंद्र बिष्ट, मनोज पाठक, शशांक रावत, तारा चंद्र पांडे आदि ने दावेदारी प्रस्तुत की। हालांकि, पार्टी नेतृत्व की इस कवायद को टिकट का संकेत नहीं माना जा रहा है। इसका मकसद संभावित उम्मीदवारों की राय जानना और चुनाव से पहले संगठन कौशिक का दावा : अबकी बार भाजपा 60 के पार मंत्री मदन कौशिक ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अबकी बार 60 पार के नारे के साथ मैदान में उतरेगी। राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर पार्टी जनता के बीच पहुंच रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के बूते भाजपा प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सत्ता प्राप्त करेगी। लालकुआ लिए विधायक डॉ. स विधानसभा सीट के मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी, मुकेश बेलवाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, उमेश शर्मा, देवेंद्र बिष्ट देबू, कमलमुनि जोशी आदि ने दावा ठोका। विधायक बंशीधर भगत और विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट दावेदारी के लिए कौशिक के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुए, अलबत्ता दोनों नेताओं ने उनसे फोन पर बात की।