समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले की भवाली कोतवाली के अंदर से तेंदुआ कुत्ता उठा ले गया। दो नवंबर सोमवार की देर रात तेंदुआ कोतवाली परिसर के अंदर घुसा और अंदर से कुत्ता को उठा ले गया। पूरी घटना कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मूवमेंट के चलते लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने के लिए गश्त और पिंजरे लगाने की मांग की है।
