समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
कुमाऊं के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र हल्द्वानी में मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर महीनों से चल रहे कछुआ गति के सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों के खिलाफ व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ साथ आमजनता में भी काफी आक्रोश है आज प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय का जोरदार घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट से बाजार की समस्या से अवगत कराया दीपावली पर्व से पहले सभी सड़कों को दुरुस्त न होने पर अंतिम चेतावनी दी और कहा कि शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान और विद्युत विभाग , नगर निगम, जैसी सरकारी एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल का घोर अभाव है। एक विभाग काम छोड़ता है तो दूसरा महीनों तक उसे छूता भी नहीं है। इस लचर कार्यप्रणाली और समन्वयहीनता के कारण पूरा शहर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। चारों तरफ धूल का गुबार है और दिनभर रेंगते ट्रैफिक जाम ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है।*
*त्योहारी सीजन में व्यापार ठप होने पर भड़के व्यापारीघेराव के दौरान व्यापारिक प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेताया कि हिंदुओं का सबसे बड़ा और पवित्र त्योहार ‘दीपावली उत्सव’ सिर पर है। यह त्योहार सालभर में मध्यमवर्गीय, छोटे और गरीब तबके के व्यापारियों के लिए आजीविका कमाने का सबसे मुख्य जरिया होता है। लेकिन वर्तमान में सड़कों की इस बदहाली और धूल-मिट्टी के कारण ग्राहकों ने बाजारों से दूरी बना ली है। व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अगर प्रशासन की लापरवाही के कारण इस त्योहारी सीजन में उनका व्यापार ठप हुआ, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे व्यापारियों ने शहर के साथ साथ मंडी और ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों का मामला उठाया यदि व्यापारियों की मांगे दुरस्त नहीं हुई उग्र आंदोलन किया जाएगा।आज के घेराव कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता टीटू राजीव अग्रवाल योगेश शर्मा वीरेंद्र गुप्ता मनोज जायसवाल रजत माहेश्वरी उपेंद्र कनवाल संदीप सक्सेना मदन मोहन जोशी धर्मेंद्र गुप्ता अश्मित गुजराल चमन गुप्ता अजय वर्मा संदीप गुप्ता उमेश गुप्ता रोहित पाठक भुवन पांडे जीसान अहमद राम प्रसाद कश्यप कुलदीप सक्सेना विजय गुप्ता अंकुर ओबरॉय आदर्श सक्सेना मुन्ना अहमद कमलेश बोरा आदि सेकड़ो व्यापारी थे।
