सड़क हादसे में कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष की मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रामनगर के ग्राम सांवल्दे में सोमवार की रात स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने बंबाघेर निवासी रामनगर कांग्रेस कमेटी के नगर उपाध्यक्ष दीपक मसी (48) पुत्र राम भरोसे को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात दीपक मसी बाइक से सांवल्दे से रामनगर की ओर आ रहे थे। वहीं, कानिया निवासी दीपक आर्य, दिव्या और पूजा स्कूटी पर थे। दोनों दीपक मसी वाहन भिड़ गए जिससे चारों घायल हो गए। सभी को रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने दीपक मसी को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल सुशील ने बताया कि शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।