समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
हल्द्वानी में अपने भांजे के घर आए मामा की कार चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी के माध्यम से कार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के शाहबाद क्षेत्र निवासी निजाम पांच अक्तूबर को हल्द्वानी के उजालानगर वार्ड नंबर 28 में अपने भांजे के घर आए थे। इस दौरान दोपहर करीब दो बजे उनकी कार गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी कार का पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
