हल्द्वानी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे युवक-युवती ने महिला का मंगलसूत्र लूटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे युवक युवती ने दिनदहाड़े महिला के साथ चेन स्नैचिंग कर दी। मोटरसाइकिल सवार युवक-युवती एक महिला के गले से करीब डेढ़ ताेले सोने की माला लूटकर फरार हो गए। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों युवक-युवती हल्द्वानी में मेडिकल की पढ़ाई करते हैं। घटना बीती 24 फरवरी मंगलवार की है। जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के सीमांत धारचूला तहसील के बरम क्षेत्र के तोली गांव में 40 वर्षीय ममता देवी, पत्नी प्रेम प्रकाश खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से एक युवक और युवती वहां पहुंचे। दोनों ने गांव में अपनी मौसी होने की बात कहकर महिला से बातचीत शुरू की और पूछताछ के बहाने उसे उलझाया। इसी दौरान युवक ने महिला का मुंह दबा दिया और उसके गले में पहनी करीब डेढ़ तोले सोने की माला छीनकर दोनों फरार हो गए। सोने की माला की कीमत तीन लाख रूपए बताई गई है। थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप रावत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की धरपकड़ के लिए थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *