समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले की हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के छड़ायल नायक निवासी अधिवक्ता गर्वित जोशी पर पिस्टल तानकर हाथापाई करने के मामले में पुलिस ने 18 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले में आरोपी हल्दूपोखरा नायक निवासी कौशल चौहान को नामजद किया गया है। शनिवार को बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने वकील गर्वित जोशी के साथ पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप था कि 17 अक्तूबर सुबह वह प्रेमपुर लोशज्ञानी से कोर्ट जा रहे थे। रास्ते में किसी कार्य के चलते वह स्कूटी रोककर खड़े हो गए। तभी कौशल चौहान पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा। बाद में आरोपी ने पिस्टल तान दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार छह धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
