बाबा श्याम पर बन रही फिल्म शीश का दान की हल्द्वानी में होगी शूटिंग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में ओम साईं फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही शॉर्ट फिल्म “शीश का दान” की शूटिंग की जाएगी। बाबा श्याम  के जीवन पर प्रकाश डालती फिल्म में देहरादून, मुंबई, दिल्ली के कलाकार प्रतिभाग करेंगे। रामपुर रोड स्थित गली नंबर चार पर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े शिवम सिंह ठाकुर ने बताया कि बाबा श्याम के जीवन पर यह पहला प्रोजेक्ट है जो की कम बजट से शुरू होगा। फिल्म में बाबा श्याम के जीवन में सुनी अनसुनी कहानियों को दर्शाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग हल्द्वानी समेत राज्य के अन्य पर्यटक स्थलों पर बहुत जल्द शुरू कर दी जाएगी। इसमें स्थानीय कलाकार भी अभिनय करेंगे। पत्रकार वार्ता में लक्ष्मी नारायण, अजय सक्सेना, शशि गुप्ता, रोहित दिवाकर, संजय जोशी, मोहम्मद नबी, मेहराज अली, मेकअप आर्टिस्ट सेजल, भजन गायक गौतम कोहली, लक्ष्मी देवी आदि कलाकार मौजूद रहे।