मुखानी में मेडिकल स्टोर में छापा, बायोमेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी जूस बिकता मिला

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मुखानी में मेडिकल स्टोर में छापा, बायोमेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी जूस बिकता मिला

हल्द्वानी नगर निगम द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट फेकने की शिकायत पर मुखानी में GRD मेडिकल शॉप पर कार्यवाही की गई। जिस पर बायो मेडिकल वेस्ट फेकने पर 10000 हजार की चलनी कार्यवाही की हुई। कार्यवाही के दौरान यह पाया गया कि उक्त दुकान में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी जूस और पानी की बोतले भी बेचने के लिए फ्रिज एवं डिस्प्ले में लगाई गई थी। इस संबंध में फूड एवं सेफ्टी विभाग एवं औषधि विभाग को सूचित कर दिया गया। इस अभियान में वरिष्ठ नगर स्वास्थ अधिकारी, अतिक्रमण प्रभारी, दोनों मुख्य सफाई निरीक्षक एवं सफाई निरीक्षक एवं टीम सम्मिलित थी।