समाचार शगुन उत्तराखंड
कुमाऊं के दूरस्थ पिथौरागढ़ जिले में धारचूला से लगी चीन सीमा पर व्यास घाटी में 25 सितंबर शुक्रवार को शीतकाल की पहली बर्फबारी हुई। मौसम ने अचानक करवट ली और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। 14,000 फीट ऊंचाई पर स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम प्रबंधन नाभीढांग के अनुसार दोपहर चार बजे से हल्की बर्फबारी के साथ बारिश शुरू हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। वहीं गुंजी क्षेत्र में भी दोपहर से रुक-रुक कर बर्फबारी जारी रही। शनिवार को भी इलाके में ठंड का प्रकोप है।
