लामाचौड़ के बच्चीनगर में मनोज और सुनील के शव मिलने से सनसनी, यह वजह आई सामने, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के निकट लामाचौड़ बच्चीनगर में मंगलवार 23 दिसंबर को दो सगे भाईयों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी है। सूत्रों के अनुसार दोनों घर के अंदर मृत मिले हैं। पुलिस हर बिंदु की गहनता से जांच कर रही है। बताया गया कि पूरन आर्या के पुत्र मनोज और सुनील जिनकी उम्र क्रमशः 44 और 33 साल है ने आत्महत्या की है। दोनों शराब के आदी बताए गए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि मृतकों की बहनें ने मौके पर पहुंच उनकी शिनाख्त कर ली है। आसपास के लोगों से भी उनके बारे में जानकारी जुटाई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *