समाचार शगुन उत्तराखंड
प्रारम्भिक शिक्षा संवर्ग के अन्तर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए में उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर, नैनीताल द्वारा दिनांक 29 सितम्बर, 2026 (मंगलवार) को उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम / द्वितीय (UTET-I&II) 2026 दो पालियों में कमशः प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे एवं अपराह्न 02:00 बजे से 04:30 बजे तक प्रदेश के समस्त 13 जनपदों के अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जा रही है। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी किए हैं।




