नगरपालिका चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

ऊधमसिंहनगर जिले के नगर पालिका परिषद किच्छा और नगर पालिका परिषद सिरौलीकलां के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन के लिए 22 सितंबर को मतदान होगा। रविवार को प्रचार के आखिरी दिन किच्छा नगर पालिका के कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह के समर्थन में नगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई नेताओं ने प्रतिभाग किया। वहीं भाजपा समेत अन्य दल भी अपनी जीत के लिए जोर लगा रहे हैं।

मतदान के दिन स्कूल रहेंगे बंद 

इधर जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि 22 सितंबर को संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में निवास करने वाले शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध-निकायों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों के साथ कारीगरों और मजदूरों को मतदान के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।