कोसी नदी में बहते बच्चे को हाथिनी ने बचाया, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

रामनगर क्षेत्र में कोसी नदी के तेज बहाव में हाथियों के झुंड के निकलने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान हाथी  का बच्चा पानी में बहने लगा तो उसकी मां हथिनी ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचा लिया। नदी में बच्चे को बहता देख मां हथिनी ने बिना देर किए तेज बहाव के बीच छलांग लगा दी और सूंड से बच्चे को लपेटकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान कुछ देर तक हथिनी बच्चे को अपने साथ लेकर नदी के बहाव से जूझती रही। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
वाइल्ड लाइफ फोटो ग्राफर ने हाथियों के एक झुंड का नदी पार करता वीडियो रिकार्ड किया। इसमें एक झुंड कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर कोसी नदी पार करते हुए रामनगर वन प्रभाग के जंगल की ओर जा रहा था।