हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग मलबा आने से रहा बंद, एसएसपी मौके पर पहुंचे, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी–नैनीताल मार्ग पर यातायात बाधित होने से कई वाहन फंसे रह गये। सूचना पर SSP नैनीताल डा.मंजुनाथ टीसी ने स्वयं मौके पर पहुंचे और‌ यातायात व्यवस्था की कमान संभाली।‌ दोगांव एवं डोलमार के मध्य मलबा आ जाने के कारण यातायात बाधित होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जेसीबी को तत्काल मौके पर सक्रिय कर मलबा हटाया और यातायात को सुचारू कराया। इससे मार्ग पर फंसे वाहन चालक एवं यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए।