बाइक सवार युवकों ने किया युवती से गैंगरेप, पुलिस जांच में जुटी

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर‌ शहर निवासी एक युवती ने बाइक सवार युवकों पर उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती अपने साथियों संग गदरपुर के पास रिंग रोड में घूमने गई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे और डरा धमकाकर अपने साथ ले गए। इसी बीच युवकों ने उसके साथियों को छोड़ दिया और लड़की को जंगल में लेजाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक मामले में तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here