नीट पेपर लीक और युवाओं के उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, कैंडल मार्च निकाला

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के*रुद्रपुर में नीट (NEET) परीक्षा में धांधली व पेपर लीक की वजह से देश भर के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ और दिल्ली के जंतर-मंतर पर न्याय की मांग कर रहे अभ्यर्थियों की दुखद मौत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकालकर मृत आत्माओं की शांति एवं पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की गुहार लगाई। यह कैंडल मार्च और प्रदर्शन **पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल**, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशू गाबा** एवं **कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी** के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश के होनहार युवाओं का व्यवस्था से विश्वास उठा दिया है। अपनी मेहनत और भविष्य को बचाने के लिए जब बच्चे जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, तब सरकार के अड़ियल और संवेदनहीन रवैये के कारण कई मासूम युवाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। यह सिर्फ एक विफलता नहीं, बल्कि देश के युवाओं के सपनों की हत्या है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशू गाबा ने कहा कि नीट धांधली की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इसमें शामिल बड़े चेहरों को बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। जब तक नीट अभ्यर्थियों और मृतक युवाओं के परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी शांत नहीं बैठेगी।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि देश के युवा रात-दिन मेहनत करके नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार और पेपर लीक के कारण उनका भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर बैठे मासूम बच्चों की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सरकार को तुरंत पीड़ित परिवारों को मुआवजा और न्याय देना चाहिए। कैंडल मार्च के समापन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत युवाओं को श्रद्धांजलि दी गई और सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने व पीड़ित परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई। भगत सिंह चौक पर जिला वह महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पुष्कर राज जैन, डॉक्टर अजय सिंह, शिवपद सरकार, पार्षद इंद्रजीत सिंह, पार्षद शुभम दास, पार्षद प्रवेश कुरैशी, पार्षद बाबू खान, उमा सरकार, बेबी सीकदार, पूर्व पार्षद मोहन कुमार ,पूर्व पार्षद राजेश कुमार,पूर्व पार्षद बबलू सागर, राजू गुप्ता, मदनलाल खन्ना, केरू मंडल, दिनेश कोली, रामसेवक कोली, देबू कोली, जयदेव मिस्त्री, दीप प्रकाश, जगदीश, बाबू विश्वकर्मा, सतीश कुमार, रविंद्र गुप्ता ,ज्योति टम्टा, गौरव सिंह ,पंकज सिंह, लकी, कामरान, कुंदन टम्टा, बेबी सिकदर, रामबाबू पूर्व पार्षद, अबरार अंसारी ,मोहन भारद्वाज ,सरोज शर्मा, सुखवंत सिंह , संजय ठुकराल आदि मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here