समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती 14 साल की किशोरी की मौत हो गई। उसके हाथ में काटा था। उसकी मौत से परिजनों का बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बेतालघाट के छापर गांव निवासी बालीराम की पुत्री संध्या बीती नौ जुलाई की रात परिजनों के साथ सोई थी। तभी उसे सांप ने काट लिया। उसे पहले स्थानीय पीएचसी ले जाया गया जहां से हालत में सुधार न होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया 16 जुलाई की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।


