कुमाऊं के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज  सोमवार को आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तीव्र बौछार पड़ने के साथ कहीं-कहीं अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पर्वतीय जिलों में जहां बारिश होने की संभावना है वहीं अन्य जिलों में भी ओलावृष्टि और अंधड़ के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और अंधड़ चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी ,चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल में गरज के साथ ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी झोंकेदार हवा चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *