समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल* के नेतृत्व में कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस द्वारा चेकिंग एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान कार्रवाई की गई।पुलिस टीम ने गौला बाईपास रोड, कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र में *सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी* करते हुए समीर, निवासी लाइन नं. 17, शमा होटल वालों के घर के पीछे, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं ₹1,520 नकद बरामद किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर *कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 116/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
समीर उम्र 31 वर्ष निवासी लाइन नं. 17, शमा होटल वालों के घर के पीछे, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
*बरामदगी:-*
सट्टा पर्ची,पेन,गत्ता
नकद ₹1,520/-
*पुलिस टीम*
कांस्टेबल लक्ष्मण राम
कांस्टेबल शिवम कुमार



