चोरों ने मेडिकल कालेज में दो डाक्टरों के घर के ताले तोड़ लाखों के जेवरात और 80 हजार की नगदी उड़ाई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित मेडिकल कालेज परिसर से चोरों ने दो दिन पहले 13 जुलाई की देर रात चिकित्सक समीर पांडे और डा.प्रेरणा के आवास के ताले तोड़ लाखों के जेवरात और 80 हजार की नगदी उडा ली। सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर नकाब लगाए नजर आ रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि चोरों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here