मेधावी छात्र, श्रेष्ठ शिक्षकों के साथ सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

समाचार शगुन उत्तराखंड 

राजकीय शिक्षक संघ ब्लाक कार्यकारिणी रामनगर द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान एवं सेवानिवृत शिक्षक सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान का आयोजन राजकीय इंटर कालेज रामनगर में किया गया । कार्यक्रम में 13 सेवानिवृत्त शिक्षकों,54 मेधावी विद्यार्थियों एवं 27 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी जनपद नैनीताल रणजीत सिंह नेगी एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद एवं उप जिलाधिकारी श्री गोपाल सिंह चौहान रहे।अपने संबोधन में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस प्रकार के कार्यक्रमों की पहल का स्वागत करते हुए सभी से अपील की कि वे सरकारी स्कूलों की बेहतरी के लिए जी जान से जुट जाएं।इस मौके पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया ।वक्ताओं का मत था कि क्लस्टर स्कूल योजना उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए बिल्कुल भी हितकर नहीं ,इसके स्थान पर सरकार को सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर सकल बजट का 6 फीसदी खर्च करना चाहिए।बालिका इंटर कालेज की बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल,ब्लाक अध्यक्ष संजीव कुमार,मंत्री अनिल कडाकोटी, अजीज सैफी,प्रधानाचार्य अजय धस्माना,महेंद्र आर्य, रमेश सत्यवली, राजेंद्र कुमार गीता विनोद, निर्जला आर्य, पंकज राजावत ,दिनेश जीत पाल सिंह ,माहूल प्रसाद गहलोत रवि मीनाक्षी नेगी भावना जोशी प्रियंका तर्जनी उपाध्याय उनियाल आशीष अग्रवाल बाला दत्त अपने नरेंद्र पटवाल ललित मोहन धामी महेंद्र कुमार भुवन चंद्र नवीन चंद्र जोशी श्याम सिंह गौतम मीनाक्षी महेश बिष्ट वर्षा रानी जीवन चंद्र पांडे संदीप चौहान मनोहर सिंह नेगी माहौल प्रसाद यतींद्र मोहन जोशी राकेश शर्मा राजेंद्र सिंह प्रदीप कुमार मोहम्मद अयूब अंसारी चंद्र प्रकाश खाती सर्वेश चौहान बालकृष्ण सिंह रविदास सिंह परमानंद बुधौदी योगेश पांडे सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here