हल्द्वानी में यहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सवार के कहर से बाल-बाल बचे लोग, पुलिस को दौड़ाया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में शुक्रवार को दोपहर तब अफरातफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सवार ने बनभूूलपुरा में कार को टक्कर मार दी। इसके बाद वह अन्य वाहनों को टक्कर मारने से बचा। उसकी चपेट में आने से राहगीर भी बाल बाल बचे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। बाद में वहीं पुलिस वायरलेस पर सूचना जारी कर उसे पकडनुके लिए दौड़ी। कार चालक वाहन लेकर चोरगलिया रोड की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कार मालिक को ट्रेस कर लिया है। वह रामपुर रोड देवलचौड़ का रहने वाला है।