कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

ऊधमसिंहनगर जिले के रूद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बीते गुरुवार को देहरादून में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा विभिन्न संगठनात्मक एवं समसामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की रणनीति को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा जताया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here