समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गौला पुल से नदी में कूदे नाबालिग का शव सोमवार की सुबह चले सर्च अभियान में बरामद हो गया है। वह मोतीनगर में जगदंबा कालोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। मूल रूप से रानीखेत मजखाली निवासी गोविंद सिंह बिष्ट का 17 वर्षीय पुत्र प्रियांशु बीते रविवार को घर से पेंटिंग का सामान लेने गया था। उसके इस कदम से परिजन स्तब्ध हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। गोविन्द यहां अपने ससुरालियों के मकान में रहते हैं। वह कार कंपनी में मेकेनिक हैं।



